फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेडिकल एजेंसी पर एनसीबी का छापा, व्यापारी हिरासत में लेकर गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्केट स्थित एक मेडिकल एजेंसी पर एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देहरादून की टीम ने छापेमारी की। छापे से आसपास के दवा व्यापारियों में भी बेचेनी पैदा हो गई। टीम में शामिल अधिकारी एजेंसी स्वामी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर चले गए।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दवाइयों की सप्लाई के मामले में जिला परिषद मार्केट का अलग ही नाम है। मार्केट से आसपास के जनपदों सहित उत्तराखंड और हरियाणा में दवाइयां सप्लाई होती है। पिछले कुछ वर्षो के दौरान जिला परिषद मार्केट के कई एजेंसी संचालकों से देहरादून और हरियाणा नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।
देहरादून में नारकोटिक्स से संबंधी दवाओं की बरामदगी के बाद एनसीबी की टीम जांच कर रही है। उक्त मामले में टीम के अधिकारियों ने जिला परिषद मार्केट के बीएसए कंपाउंड स्थित एक एजेंसी पर छापेमारी की। जिला औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य ने बताया कि उनकी जानकारी में छापेमारी का मामला आया है। एनसीबी देहरादून की टीम ने जांच के लिए एक एजेंसी संचालक को हिरासत में लिया है, लेकिन मामला क्या है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें