फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत नहीं पहुंची आलिया: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की एफआर, पत्नी ने कराया था छेड़छाड़ का मुकदमा

Fri, 24 Jun 2022 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पीड़िता का कहना था कि 2012 में जब वह बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल आई थी, तो उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। 
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी आलिया की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे में बुढ़ाना पुलिस अदालत में एफआर दाखिल कर चुकी है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकि की पत्नी अदालत नहीं पहुंची। पोक्सो कोर्ट अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि तय की है। 

विज्ञापन


27 जुलाई 2020 को आलिया सिद्दीकी ने मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन सिद्दीकि, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बुढ़ाना थाना पुलिस ने विवेचना करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों को क्लीन चिट देकर पिछले महीने फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने रिपोर्ट लौटा दी थी। 

बुढ़ाना पुलिस ने आपत्तियों का निस्तारण कर  दोबारा से केस डायरी दाखिल अदालत में दाखिल कर दी थी। अदालत ने रिपोर्ट मिलने के बाद वादी आलिया को नोटिस जारी कर अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को आलिया अदालत नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


क्या था मामला
पीड़िता का कहना था कि 2012 में जब वह बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल आई थी, तो उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। अगस्त 2020 में वर्सोवा थाने से एफआईआर बुढ़ाना थाना शिफ्ट हो गई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें