फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सनी देओल की 'द ब्लाइंड केस' की शूटिंग कर लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, साझा की फिल्म से जुड़ी ये अहम बातें

Wed, 16 Nov 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Nawazuddin Siddiqui News : सनी देओल की 'द ब्लाइंड केस' फिल्म की शूटिंग कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पैतृक गांव लौट आए हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी ये अहम बातें साझा कीं।
विज्ञापन
शूटिंग कर लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद एवं नामचीन अभिनेता सनी देओल की फिल्म द ब्लाइंड केस की शूटिंग कर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने घर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी नजर आएंगी। फिल्म से जुड़े संस्मरण भी उन्होंने साझा किए। 

विज्ञापन


अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी माता मेहरुन्निसा सिद्दीकी के साथ अपने पैतृक आवास पर मौजूद रहे। इस दौरान सीओ बुढ़ाना विनय गौतम व सीओ फुगाना शरद चंद्र शर्मा भी नवाजुद्दीन से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए। सिद्दीकी ने दोनों पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। 

पुलिस अधिकारियों से अपनी फिल्मों के विषय में लंबी बातचीत की। उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान की भूमिका वाली फिल्म रईस से जुड़ा किस्सा भी दोनों पुलिस अधिकारियों को सुनाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन

 
उन्होनें बताया कि देहरादून से वह द ब्लाइंड केस फिल्म की शूटिंग करके आए हैं। इस फिल्म में वह सन्नी देओल और तब्बू के साथ नजर आने वाले हैं। वह अलग-अलग तरीके की भूमिकाओं में दिखाई देंगे। भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी और सुफियान कुरैशी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

उधर, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने कहा कि नवाज से उनके आवास पर मुलाकात हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें