फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission 2022: शाकंभरी देवी विवि में यूजी और पीजी के पंजीकरण की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ाई

Wed, 16 Nov 2022 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/सहारनपुर

सार

शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में पंजीकरण कराने से चूक गए छात्र-छात्राओं को दोबारा मौका दिया है। स्नातक कक्षाओं में  पंजीकरण 30 सितंबर से होंगे।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने स्नातक कक्षाओं में पंजीकरण कराने से चूक गए छात्र-छात्राओं को एक मौका और दिया है। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के पंजीकरण और प्रवेश की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थियों की मांग पर प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है। अब काॅलेज 26 नवंबर को प्रवेश देंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CCSU Admission: पीजी कोर्सों और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका

चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर व सहारनपुर विवि के प्रवेश समन्वयक डाॅ. नरेश मलिक ने बताया कि कई जिलों से छात्ऱ-छात्राओं ने प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की थी। जिसके चलते अब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण 18 से 20 नवंबर तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

अभ्यर्थी 21 व 22 नवंबर को ब्लैंक ऑफर लेटर महाविद्यालयों में जमा कर सकेंगे। 23 नवंबर को महाविद्यालय वरीयता सूची जारी करेंगे और 26 नवंबर को प्रवेश प्रक्रिया होगी। काॅलेजों को 26 नवंबर को ही प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें