फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज, केजरीवाल के पुतले फूंके

Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में घंटाघर पर पुतले फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में भाजपाइयों ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर कांग्रेस, आप नेता सहित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
विज्ञापन


वक्ताओं ने भारतीय सेना के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की अशोभनीय शब्दों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके बाद तीनों के पुतले फूंके।

पुतला फूंकने वालों में सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, पूर्व नगराध्यक्ष मुकेश चंदेल, उमेश कुमार सभासद, अरविंद गोयल, राजा वाल्मीकि, कंवरसैन जैन, नरेश पांचाल, अमित जैन, सम्राट त्यागी, बिजेंद्र पांचाल, सुनील जैन, बिजेंद्र सैनी, संजय भुर्जी, रजत जैन, विकास जैन, अंकित जाटव, भरतेश शर्मा, नरेंद्र त्यागी, राहुलदेव ठाकुर, सुशील आचार्य, अशीष जोनी, विक्की राजपूत, धर्मपाल प्रजापति, अजय समानिया, प्रमोद धीमान, नीटू उपाध्याय, विवके रहेजा, प्रवीण सैन, मनोज ठाकुर, सुभाष गुप्ता, रजत कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें