फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया

Fri, 07 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जयंती पर किसान भवन में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सिसौली में किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान किसान भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में टिकैत के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को उनका हक मिले, तभी टिकैत साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में पहुंचे केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और एसएसपी दीपक कुमार ने भी किसान नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 81वां जन्म दिवस उनके गांव सिसौली के किसान भवन में मनाया गया। इस दौरान यज्ञ का आयोजन हुआ। चौधरी नरेश टिकैत, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और एसएसपी दीपक कुमार समेत तमाम किसानों ने किसान मसीहा की मूर्ति और समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि वह भी किसान के बेटे हैं। उनका परिवार भी बिहार में खेतीबाड़ी करता है। चौधरी साहब ने सदैव किसान हित में कार्य किए, यह सौभाग्य है कि उन्हें उनके कर्मक्षेत्र में काम करने का अवसर मिला।

केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मुझे गर्व है कि टिकैत साहब के क्षेत्र से हूं। जब भी देश-विदेश में जाता हूं तो हर जगह किसान को जानने वाला चौ टिकैत को जनता है। आज हमारी पहचान चौ टिकैत से है। उन्होंने कहा कि कोई भी दल बिना किसानों के दबाव के किसान हित में फैसले नहीं करते।
विज्ञापन


बालियान ने कहा कि अगर आपकी आवाज मुखर नहीं होगी तो मंत्री रहते हुए भी आपके हक़ में कोई फैसले नहीं करा सकता। उन्होंने लोगों से जल बचाने और कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। बालियान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को मिलने वाला गन्ना भुगतान के ब्याज का 700 करोड़ रुपया मिलों पर माफ कर दिया है, यह किसानों के साथ धोखा है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि  सरकार किसानों का शोषण कर            रही है। मिल मालिकों पर गन्ना मूल्य के भुगतान का ब्याज माफ कर किसानों की आरसी काटकर तहसील भेजी जा रही है। किसानों की दुर्दशा के लिए सरकारें         जिम्मेदार हैं। किसानों को जुल्म          के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। टिकैत ने इस बार गन्ने का मूल्य 400 रुपये दिए जाने की मांग उठाई।
भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि आज सरकार हमारा हक़ भी नहीं दे रही हैं। टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के 700 करोड़ रुपये ब्याज के माफ़ करते हुए उद्योगपतियों को लाभ दिया है। किसानों की सरकार का दावा करने वालो के चेहरे उजागर  हो गए है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि 14 अक्टूबर को लखनऊ चलें             और अपने हक़ की आवाज           बुलंद करें।
 उन्होंने कहा कि तीन साल से गन्ने का दाम नहीं बढ़ा, जबकि किसानों की लागत बढ़ रही है। टिकैत ने कहा कि इस बार गन्ने का मूल्य 400 रुपये लेकर रहेंगे। 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर किसान प्रदर्शन करेंगे। 18 नवंबर को सिसौली के किसान भवन में किसानों की ऐतिहासिक पंचायत होगी। किसान भवन में ही सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस पंचायत में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी भाग लेंगे। 
इस दौरान किसानों को भाकियू जिला अध्यक्ष राजू अहलावत, पू्र्व विधायक राजपाल बालियान, अशोक बालियान, धीरज लाटियान, धर्मवीर बालियान, राजकुमार हडौली, संजीव मुंडभर, योगेश बालियान ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मांगेराम चौधरी और संचालन ओमपाल मलिक ने  किया। इस दौरान अनुज बालियान, कपिल सोम, चंद्रपाल फौजी, योगेश शर्मा, सुधीर पहलवान, सतीश भारद्वाज, हरिओम त्यागी, भानु, राजपाल, विकास शर्मा, नीटू दुल्हेरा, डॉ राजमोहन, जयदेव बालियन सहित तमाम लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें