फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...फाग खेलन बरसाने आये हैं नटवर नंदकिशोर

विज्ञापन
प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा रूकमणि वल्लभ मंदिर में होली उत्सव में भजनों पर झूमते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा रुक्मिणी वल्लभ मंदिर में शनिवार को होली उत्सव बृज की होली के रंग श्रीराधा रुक्मिणी वल्लभ के संग धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के साथ लड्डूू व फूलों से होली खेली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरवीर सिंह ने नारियल तोड़कर किया। दीप प्रज्ज्वलित आरएसएस के नगर संघ चालक योगेंद्र गोयल, ठाकुर जी को माल्यार्पण सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश सैनी, जबकि धर्म ध्वज की स्थापना नंदकिशोर नागर द्वारा की गई। बृज रसिक दास बसंत ने बृज के होली गीतों से ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु आनंदित हो झूमने लगे। आज बिरज में होली रे रसिया, फाग खेलन बरसाने आये हैं नटवर नंदकिशोर व सांवरिया नंदकिशोर मेरी साड़ी पे रंग डाल गयो इत्यादि भजनों की ऐसी लड़ी पिरोयी कि रसिकजन आनंद मग्न हो नाचने लगे। इस दौरान ठाकुर जी संग श्रीराधा रुक्मिणी का रंग-रंगीला शृंगार किया गया। युगल जोड़ी सरकार की अद्भुत झांकी व फूलों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर रमेश भसीन, संजय सलूजा, सचिन शर्मा, सौरभ बंसल, सुभाष मित्तल, अजय गर्ग, अधिवक्ता देवीदयाल शर्मा पं. देवेंद्र दत्त शर्मा, दीपकराज सिंघल, अशोक गुप्ता, राजीव शर्मा, अरुण गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुशील कर्णवाल, नीरज गोयल, पंकज गुप्ता, सन्नी दत्ता, अरविंद गुप्ता, राजकुमार जाटव, नितिन गर्ग, विपिन त्यागी, पंकज तायल आदि रहे।

होली उत्सव में नृत्य करते राधा कृष्ण- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें