फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक को संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में अनेक हिंदू, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भगवा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि तीन राज्यों में संगठन के कार्यकर्ता संगठन के स्थापना दिवस पर 15 मई को रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि भाकियू प्रवक्ता ने युद्ध के हालात बनने पर भारतीय सैनिकों के लिए 51 लाख रुपये, एक हजार कुंतल गेहूं व पांच हजार यूनिट ब्लड देने की घोषणा की थी। इसके चलते शनिवार को शिवसेना व संयुक्त हिंदू मोर्चा के प्रतिनिधि भाकियू प्रवक्ता के निवास पर पहुंचे थे। सभी ने कहा कि धर्मेंद्र मलिक ने यह घोषणा करके राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। वह सभी उनका सहयोग करेंगे। इस दौरान मनोज सैनी, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, पंकज भारद्वाज, हरिओम त्यागी, अनूप सिंह राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें