फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीम हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में युवक को बुगदे से काटने वाला सिरफिरा आशिक मुठभेड़ में पकड़ा, पत्नी भी गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 04:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मेरठ निवासी नसीम की शनिवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में उसकी पत्नी मीना के प्रेमी आसिम ने बुगदे से 17 वार कर हत्या कर दी। पत्नी मीना ने ही साजिश के तहत नसीम को मेरठ से बुलाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 8
नसीम उर्फ तालिब की फाइल फोटो और मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा हत्यारोपी आसिम। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना पुलिस ने मेरठ के नसीम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मीना और प्रेमी आसिम को गिरफ्तार किया है। आसिम को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार और एक तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन

2 of 8
प्राथमिक चिकित्सालय मे घायल तालिब - फोटो : चिकित्सक
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लखीपुरा के रहने वाले नसीम उर्फ तालिब (28) की शादी बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास मोहल्ला सफीपुर पट्टी की मीना के साथ साल 2022 हुई थी। नसीम गुजरात में वेल्डर और बिजली का काम करता था। मीना और आसिम के प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिस कारण लंबे समय से मीना अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन

3 of 8
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा - फोटो : सीसीटीवी
25 जुलाई को नसीम मेरठ आया, इसके बाद चार अगस्त से वह ससुराल में रह रहा था। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे घर के बाहर गली में नसीम और उसकी पत्नी मीना के प्रेमी आसिम के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आसिम बुगदा (गंडासा) उठा लाया।
सूनी गली में दोनों के बीच डेढ़ मिनट तक खींचतान चलती रही। तालिब के नाली में गिरते ही आसिम ने एक के बाद एक 17 वार किए, इसके बाद तालिब घायल होकर गिर गया। हमलावर के भाग जाने पर आसपास के लोग घरों से निकले।
 

4 of 8
घटना स्थल पर जानकारी लेते सीओ व अन्य - फोटो : पुलिस
सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नसीम की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 8
नसीम उर्फ तालिब की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के भाई आकिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पत्नी ने साजिश के तहत चार अगस्त को तालिब को बुलाया और इसके बाद हत्या करा दी। मृतक अपनी पत्नी की हरकतों का विरोध करता था। घर से 20 हजार रुपये लेकर गुजरात जाने के लिए निकला था लेकिन पत्नी ने साजिश के तहत कॉल कर बुढ़ाना बुला लिया। 
बुढ़ाना सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि घायल युवक के सिर और चेहरे पर 17 घाव थे। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
 
विज्ञापन

6 of 8
गली में बुगदा लेकर घूमता आसिम। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आसिम को मंदवाड़ा-लुहसाना मार्ग पर मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ। हत्या में इस्तेमाल किया गया बुगदा भी बरामद किया गया। बाद में, मीना को भी उसके बुढ़ाना स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
नसीम पर वार करता आसिम। - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पूछताछ में आसिम ने बताया कि मीना की शादी नसीम उर्फ तालिब से हुई थी। उनके संबंध अच्छे नहीं थे और मीना अधिकांश समय अपने मायके बुढ़ाना में रहती थी। इसी दौरान आसिम और मीना के बीच प्रेम संबंध बन गए। नसीम को इसकी जानकारी हो गई थी और वह मीना को लगातार धमकियां देता था। इससे परेशान होकर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। 
 
विज्ञापन

8 of 8
दोनों के बीच होती खींचतान। - फोटो : अमर उजाला
योजनाबद्ध तरीके से वारदात
साजिश के तहत मीना ने नसीम को विश्वास में लेकर बुढ़ाना बुलाया। वहां आसिम ने नसीम पर बुगदे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नसीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

ये भी देखें...
Meerut: हरिद्वार से जल लेकर बुलंदशहर लौट रही महिला कांवड़िया की मौत, साथ में था बेटा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें