फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगवीर सिंह हत्याकांड में नरेश टिकैत कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जगवीर सिंह हत्याकांड में नरेश टिकैत कोर्ट में पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जगवीर सिंह की हत्या के मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश हुए। अब इस मामले की सुनवाई 15 जनवरी 2022 को होगी।
पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह के पिता भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जगवीर सिंह की वर्ष 2003 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाकियू सुप्रीमो स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे, वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। पहले इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-9 में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जिला जज ने मुकदमे में सुनवाई के लिए यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-11 में स्थानांतरित कर दिया था। बृहस्पतिवार को चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। चूंकि बार संघ के चुनाव चल रहे है। इसी के चलते हड़ताल के कारण मामले में सुनवाई के लिए अब तिथि 15 जनवरी 2022 लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें