-जिले भर से पब्लिक स्कूल की 12 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने बाजी मारी। जिलेभर से 12 पब्लिक स्कूलों की टीम के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ट्राॅफी पाकर खिलाड़ी झूम उठे। हर्ष चंदेल को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड मिला।
सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के सहयोग से नालंदा स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा के प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सतवीर सिंह, ओपी चौहान, दुष्यंत त्यागी, अनंत सिंघल, सुधीर शर्मा और अतुल कुमार रहे।
खेल मैदान पर अंति चरण में हुए मुकाबलों में नालंदा स्कूल, न्यू होरिजन और सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल की टीम ने कमश: प्रथम, तृतीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने आभार जताया। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार, संचिव संदीप सिंह और अनिल आर्य एवं कांप्लेक्स स्कूल के हरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। प्रबंध कमेटी के प्रबंधक विनेश त्यागी, प्रवीण कुमार, पंकज त्यागी, खेल शिक्षक विनीत त्यागी, शालू सैनी मौजूद रहे।