शाहपुर। नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस बल के साथ कस्बे के बसी रोड , मेन रोड व बुढ़ाना रोड से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया।
कस्बे में नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस बल के साथ बसी रोड पर निशान लगाते हुए अतिक्रमण हटवाया। इसके चलते सड़क किनारे बैठे रेहडी पटरी वालों ने निशान से पीछे स्थित कब्रिस्तान की भूमि में अपनी रेहड़ी पटरी लगा ली, जिसका मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने एतराज जताया। उन्होंने रेहडी पटरी वालों से कब्रिस्तान की भूमि पर अपना सामान न रखने की बात कही। इसके अलावा नगर पंचायत कर्मियों ने मेन रोड व बुढ़ाना रोड से भी अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पंचायत कर्मियों ने कुछ अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया है।
नगर पंचायत के ईओ दीपक कुमार ने अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी कि यदि उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया तो उनका सामान जब्त करने के साथ उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन