नगर पंचायत सदस्य ने रालोद का दामन थामा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भाजपा की नगर पंचायत सदस्या संतोष देवी ने किसान आंदोलन से आहत होकर भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाई। रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
नगर पंचायत सदस्या संतोष देवी ने शुक्रवार को एक बैठक में भाजपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन से आहत होकर भाजपा छोड़ने का मन बनाया। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने उन्हें रालोद की सदस्यता ग्रहण करवाई। उनके साथ उनके कई समर्थक भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए। मौके पर इस दौरान राममेहर सिंह, राजपाल तोमर, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सहरावत, बाल किशोर त्यागी, अशोक पांचाल, संयम, नियम पंवार मौजूद रहे।