शिक्षा की गुणवत्ता के लिए नैक जरूरी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में ऑनलाइन फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम के चौथे दिन राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) दिल्ली की एडवाइजर प्रतिभा सिंह मुख्य अतिथि रही। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए नैक जरूरी है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एक मुख्य पहलू है। उन्होंने नैक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी कॉलेजों के लिए यह जरूरी है। शिक्षा के स्तर पर हम कहां खड़े हैं, इससे इसका आंकलन हो जाता है। इससे शिक्षकों, विद्यार्थियों और महाविद्यालयों का चहुमुखी विकास होता है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजीव गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जाना चाहिए। शिक्षक अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। अतिथि का परिचय संचालक डॉ वर्चसा सैनी ने कराया। प्राचार्या डॉ सीमा जैन और संयोजिका डॉ संतोष सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ रेशू चौहान, डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. आभा सैनी, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. सोनाली सिंह, नीता भटनागर, डॉ. सविता वशिष्ठ, डॉ पारुल जैन, डॉ प्रियंका, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ वंदना शर्मा, डॉ पूनम शर्मा आदि शामिल रहे।