फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter 2022: ठंड की दस्तक से गरम हुआ बाजार, कंबल और रजाई की बढ़ी मांग, खूब हो रही खरीदारी

Thu, 10 Nov 2022 10:58 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बाजारों में तिब्बतयों ने अपना जलवा मार्केट में बिखेर दिया है। प्रवासीयों ने अपनी बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकाने लग गई हैं। जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार और रेंज के कपड़ों के साथ कंबल और रजाई भी मौजूद है। 
 
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की मार्केट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर ठंड की दस्तक के साथ ही गर्म कपड़ों से बाजार भी सज गए है। बाजार में गरम कपड़ों के एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध है।  ग्राहक फर्र आइटम की मांग कर रहे हैं। उधर, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर गीजर और हीटर की मांग बढ़ गई है। 

विज्ञापन


शहर के झांसी रानी चौक, टाउनहॉल रोड, सदर बाजार और तिब्बतीयन मार्किट में गर्म कपड़ों की बहार है।  टाउनहॉल रोड और सदर बाजार में कंबल, रजाई, गर्म कवर, गर्म बेड सीट आदि की खरीदारी की जा रही है। उधर, तिब्बतीयन मार्किट में रेडीमेड कपड़ों की दुकाने लगाई गई।

हालांकि अभी बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए उतनी भीड़ नहीं है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि अगले हफ्ते से उम्मीद है कि ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों का गर्म कपड़ों की खरीदारी करना शुरु हो जाएगा। यहां विभिन्न वैरायटी और रेंज में गर्म कपड़े उपलब्ध है। गरम शर्ट, जरकीन, मफलर, गर्म लोअर, गर्म जीन्स, शॉल, स्टॉल, फैंसी और पार्टीवियर शॉल के साथ-साथ बच्चों के सुंदर आइटम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल और रजाई की बढ़ी मांग
व्यापारी उज्जवल मित्तल ने बताया कि इस बार रजाई और कंबल का माल अमृतसर, पानीपत और लुधियाना से आया है। उन्होंने कहा कि पहले के मुताबिक रेट में 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे व्यापार पर भी असर पड़ा है। दाम ज्यादा होने के कारण लोगों को खरीदारी करने में परेशानी हो रही है। 

रेडीमेड पर बढ़े दाम
रेडीमेड दुकानदार अनिल तायल ने बताया कि बच्चों के कपड़ों पर भी रेट बढ़े है। रेडिमेड कपड़ों पर 25-30 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। हालांकि इस बार अलग-अलग वेरायटी और रेंज के आइटम आए है। फ्रॉक, सूट, हेरिंग वूल जैसे आइटम दुकानों पर उपलब्ध है। फिलहाल तो बाजार में मंदा है, लेकिन आगे उम्मीद है कि ग्राहकी बढ़ेगी। 

गीजर और हीटर
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक अभिषेक गोयल का कहना है कि गीजर और हीटर की डिमांड बढ़ने लगी है। कंपनियों ने कई टेक्नॉलोजी के साथ गीजर और हीटर निकाले है। 1200 से 8000 रुपये तक के हीटर बाजार में उपलब्ध है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे ही और भी ज्यादा गीजर और हीटर की मांग बढ़ने लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें