फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पति ने पढ़ाया और फूफा ने सिखाई राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। धौलरा की बेटी मिथलेश पाल की जिंदगी में कईं मोड़ आए। शादी के बाद पति अमरनाथ पाल के कहने पर दोबारा पढ़ाई शुरु की। बिलासपुर में रहने वाले फूफा ने राजनीति में उतरने की सलाह दी। इसके बाद मिथलेश साल 1993 से बसपा में सक्रिय हुईं।
विज्ञापन

चरथावल विधानसभा के गांव धौलरा के डॉ. जगबीर सिंह की बेटी मिथलेश पाल का विवाह वर्ष 1982 में बान नगर निवासी सेल टैक्स विभाग में कार्यरत रहे अमरनाथ पाल के साथ हुआ था। इसी साल मिथलेश दसवीं में फेल हो गईं। पति ने 1983 में दोबारा 10वीं की पढ़ाई कराई। 1988 में स्नातक की।
गृहिणी के तौर पर वह जिंदगी बसर कर रही थी। बिलासपुर निवासी और वर्तमान में शहर की भरतिया कॉलोनी निवासी फूल सिंह पाल ने अपनी भतीजी मिथलेश को राजनीति में उतरने की सलाह दी। पति ने हरी झंडी दी तो मिथलेश बसपा में सक्रिय हो गईं। तब से अब तक करीब तीन दशक लंबे राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहे।
विज्ञापन

बेटी सुप्रिया पाल थी टिकट की दावेदार : उपचुनाव में मिथलेश पाल के अलावा उनकी बेटी सुप्रिया पाल टिकट की दावेदार थीं। भाजपा के अलावा रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से भी सुप्रिया की मुलाकात हो चुकी थी। लेकिन रालोद के रणनीतिकारों ने नए चेहरे के बजाए मिथलेश के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें ही टिकट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें