फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिहार की महिला से नोएडा में दुष्कर्म, आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा, आज दर्ज होंगे पीड़िता के बयान

Tue, 24 Jan 2023 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के युवक ने बिहार की महिला के साथ नोएडा में दुष्कर्म किया। अब शादी से इनकार किया तो पीड़ित महिला ने आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में काम करने गए युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर बिहार निवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पिता और परिवार की दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव कसौली निवासी सतवीर ढाई साल पहले बिहार में काम के सिलसिले में गया था। उसका वहां बिहार के दरभंगा जिला निवासी एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। लोकडॉउन के दौरान वह महिला को लेकर नोएडा रहने लगा था। बाद में वह अपने घर आ गया। पिछले काफी समय से वह वापस नहीं गया तो उसे तलाशते हुए महिला उसके गांव कसोली आ पहुंची और उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया।

वहीं युवक ने इनकार कर दिया। बताया गया कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसी के चलते युवक की पत्नी भी अपने घर चली गई। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक सतवीर के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेहद दर्दनाक है ये वारदात, महिला की हत्या कर शव के दो टुकड़े, फिर कातिलों ने किया ऐसा, कांप जाएगी रूह

महिला ने सतवीर पर चार लाख रुपये भी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। मंगलवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जल्द हो सकती है संपत्ति जब्त

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें