फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Sat, 21 Mar 2026 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

पत्नी से विवाद के बाद घर छोड़कर गया
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रिंस उर्फ बचन के रूप में हुई है, जो भंडूरा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह रात में घर छोड़कर चला गया।

 
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
देर रात वह पास के गांव जट मुझेड़ा के जंगल में पहुंचा, जहां उसने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने उसका शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही थाना सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी भेज दिया। बाद में परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें