उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में पिलखनी के पास चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिससे परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मंदिर तोड़े जाने पर जमकर हंगामा, हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाइवे
पुलिस की जानकारी के मुताबिक सरसावा क्षेत्र इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के अनुसार मृतक की पहचान बलराम (23) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव जड़ियालाग जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कलियर मेला देखने गया था।
मेला देखकर लौट रहा था युवक
बताया कि युवक मेला देखने के बाद एक्सप्रेस में सवार होकर रुड़की से अमृतसर जा रहा था। पिलखनी रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।