फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar : बर्थडे केक को 32 बोर के कारतूसों से सजाकर युवकों ने मनाया जश्न... अब पुलिस कर रही है तलाश

Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

युवकों ने केक की रील बनाकर वायरल भी कर दी, जिसकी कुछ ही देर में चारों ओर चर्चा होने लगी। वीडियो कूकड़ा का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कारतूसों से सजाया गया केक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में बर्थडे पार्टी के केक पर 32 बोर व 315 बोर के कारतूसों को लगाकर सजाया गया है। केक पर आकाश नाम लिखा है। वीडियो कूकड़ा क्षेत्र की बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ युवक बर्थडे पाटी मना रहे हैं। बर्थडे केक पर असली कारतूस लगाए गए हैं। वीडियो को कूकड़ा ग्रुप 001 नाम से इंस्टाग्राम पर टैग किया गया है। बुधवार शाम को बर्थडे पार्टी का यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस की जांच में मामला कूकड़ा क्षेत्र का होना सामने आया है। 

वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पुलिस ने शिनाख्त के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें