फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जिन लोगों ने पीटा, उसी के परिवार की मां-बेटी की ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बचाई जान, ये है मामला

Mon, 03 Nov 2025 06:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

नगर कीर्तन के दौरान तेज रफ्तार कार का फोटो खींचने पर कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी जामिन अली के साथ मारपीट कर दी। मगर पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए आरोपियों के ही परिवार की महिला और बच्ची को बचा लिया। 
विज्ञापन
यातायात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल चौराहे पर तेज रफ्तार कार को रोका, तो गुस्साए कार सवार चार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा। अन्य पुलिसकर्मी दौड़े तो आरोपी कार छोड़कर भाग गए। लॉक कार का शीशा तोड़कर पुलिस ने उनके घर की महिला और एक बच्ची को बचाया, नहीं तो दम घुट सकता था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

रविवार रात नगर में सिख समुदाय ने नगर कीर्तन निकाला था। जो अंसारी रोड से होते हुए शिव चौक की तरफ जा रहा था। जिला अस्पताल पर पुलिस कर्मियों ने वाहनों को रोक रखा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से एक चालक कार को तेज गति से भगाकर ले जाने लगा। यातायात पुलिस कर्मी जामिन अली ने उसे रोका और कार का फोटो खींच लिया।  
 

इससे नाराज होकर कार सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी कार को लॉक कर भाग गए। उनके साथ एक महिला व बच्ची भी थी। बच्ची को कार में सोते हुए ही आरोपी फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर महिला व बच्ची को बाहर निकाला। दोनों मां-बेटी बताई गईं। दिल्ली निवासी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चारों लोग मुजफ्फरनगर में किसी के यहां छठी के कार्यक्रम आए थे और वापस जा रहे थे। उनकी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें