फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गंगनहर में नहाते समय डूबा युवक, बचाने के बजाय घर जाकर छिपे तीन दोस्त, परिजनों को भी नहीं बताया

Mon, 18 May 2026 06:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मोहल्ला रामपुरम निवासी उजेब अपने तीन दोस्तों अबूजर, आहद व सुहेल के साथ गंगनहर झाल पर नहाने आया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की, तब उसके डूबने का पता चला। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
गंगनहर में तलाश। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव चितौड़ा की गंगनहर झाल में दोस्तों के साथ नहाते हुए रामपुरम निवासी 18 वर्षीय उजेब पानी में डूब गया। पीएसी के गोताखोर गंगनहर में युवक को तलाश करने में जुटे हैं। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरम निवासी युवक रविवार शाम अपने तीन दोस्तों अबूजर, आहद व सुहेल के साथ सिखेड़ा क्षेत्र के गांव चितौड़ा की गंगनहर झाल में नहाने के लिए आया था। गंगनहर झाल में नहाते हुए उजेब डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया था।
 

तीनों दोस्त घर वापस मुजफ्फरनगर चले गए। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। दोस्तों ने परिवार वालों को युवक के गंगनहर में डूबने की घटना बताई। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना सिखेड़ा थाने में पहुंच कर पुलिस को दी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को गंगनहर में तलाश करने को पीएसी के गोताखोरों को बुलवाया। गंगनहर में गोताखोर युवक को तलाश करने में लगे हैं। सोमवार की शाम तक भी युवक का पता नहीं चल सका था। सिखेड़ा पुलिस का कहना है कि पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे हैं। 

ये भी देखें...
UP: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें