फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची महिला

विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
बच्ची के साथ आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची महिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेटा न होने पर शौहर के दूसरी शादी करने व उसका विरोध करने पर तीन तलाक दिए जाने से क्षुब्ध महिला अपनी बच्ची के साथ आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन जा पहुंची। वहां कुछ लोगों ने उसे समझाकर पुलिस ऑफिस भेज दिया, जहां एसएसपी ने सखी सेंटर को महिला की मदद के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी हिना परवीन का निकाह करीब तीन साल पूर्व बुढ़ाना निवासी युवक से हुआ था। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे बेटी हुई। शौहर ने बेटा न होने का हवाला देते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया। गर्भवती होने पर अल्ट्रासाउंड कराते हुए उसमें गर्भस्थ शिशु बेटी देख महिला का एक बार अबॉर्शन भी कराया गया। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ा तो महिला करीब छह माह पूर्व अपनी बच्ची को लेकर मायके चली गई। महिला का आरोप है कि शौहर ने उसकी गैर मौजूदगी में एक माह पूर्व किसी अन्य महिला से दूसरा निकाह कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर एक सितंबर को पीड़िता ससुराल पहुंची तो उसके साथ वहां मारपीट की गई। आरोप है कि चचिया ससुर कुछ परिजनों के साथ उसे गाड़ी में बैठाकर पैतृक गांव दभेड़ी ले गया, जहां उसे शौहर की जिंदगी से हटने के लिए कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि शौहर के ही साथ रहने की जिद करने पर पांच सितंबर को उसे तीन तलाक देकर मारपीट के बाद घर से निकाल दिया गया। इससे आहत महिला अपनी मासूम बेटी के साथ रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पहुंची और आत्महत्या करने के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी गतिविधियां संदिग्ध देख महिला पर नजर रखनी शुरू कर दी। ट्रेन आने पर जैसे ही वह उसके आगे कूदने के लिए जाने लगी, लोगों ने उसे पकड़ लिया और समझा-बुझाकर पुलिस ऑफिस भेज दिया। वहां, एसएसपी अभिषेक यादव ने पीड़िता की व्यथा सुनकर जिला महिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर को उसकी मदद करने के निर्देश दिए। पीड़िता का कहना है कि सेंटर में उसके शौहर को भी बुलाया गया, लेकिन उसने वहां भी उसे साथ रखने से इंकार कर दिया है। मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें