महिला का कहना है कि पति और ससुरालवाले आएदिन मारपीट करते हैं। पुलिस ने पति का चालान किया तो उसे जमानत मिल गई, जबकि महिला सख्त कार्रवाई चाहती थी। पुलिस ने इसके बाद कड़ी धाराओं में फिर से मुकदमा दर्ज किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पति के मारपीट करने और उत्पीड़न से परेशान व तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से दुखी महिला एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने के इरादे से पहुंच गई। उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
खतौली निवासी सोनी उर्फ इरम की शादी 14 साल पहले थाना भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी आजाद उर्फ सब्बू के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर परिवार की कई महिलाओं व पुरुषों के साथ वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। सभी परिसर में खड़े थे। कार्यालय में एसपी देहात आदित्य बंसल व एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत जनसुनवाई कर रहे थे।
अचानक सोनी ने बोतल से पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया, जो उसकी आंखों में भी गिर गया। वहां मौजूद महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एसपी सिटी व एसपी देहात ने महिला से पूछताछ की।
महिला का कहना था कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। दो दिन पहले उसे बुरी तरह से पीटा गया। शिकायत करने पर उसका भाई उसे लेकर गया। तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और महिला पुलिस के साथ भेजकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह बोला भाई
सोनी के भाई आदिल ने कहा कि उसकी बहन को ससुराल वाले व पति पीटता है। दो दिन पहले बहनोई उसकी बहन को घर से लेकर आया और कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। सूचना पाकर वह बहन को वहां से ले आया। भोपा थाने में तहरीर दी। शुक्रताल पुलिस चौकी पर भी शिकायत की। उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
वह बृहस्पतिवार को थाने गया तो उसे कार्रवाई करना बताया गया। शाम के समय फोन कर बताया गया कि उसके बहनोई को शांति भंग की धारा में जमानत मिल गई। उसकी बहन परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देने आई थी। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस अधिकारियों ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आनन-फानन में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता के एसएसपी कार्यालय पर पेट्रोल डालने के बाद पुलिस ने आननफानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें लिखाया गया कि पति आजाद उर्फ सब्बू ने अवैध हथियार से मारपीट कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। पति ने उसके भाई आदिल से भी मारपीट की और उसे देख लेने की धमकी भी दी। 19 नवम्बर को उसने थाने पर प्रार्थनापत्र भी दिया था। पति पर जबरन मायके से पैसे लाकर देने का दबाव बनाने भी आरोप लगाया। पहले कई बार मायके से पैसे लाकर पति को दिए गए। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।