फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बारिश बनी काल, मकान की छत गिरी, महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Fri, 10 Jul 2026 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में लगातार बारिश के बीच मकान की छत गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत और दीवार गिरने से कमरे में सो रही 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तड़के चार बजे हुआ हादसा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सरोज और उनके पति कृष्ण पाल अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कमरे की दीवार और गाटर तथा पत्थर की सिल्ली से बनी छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे कमरे में सो रहा बेटा सुरक्षित बचा
दंपती का 20 वर्षीय बेटा आकाश दूसरे कमरे में सो रहा था। हादसे के समय वह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और राजस्व विभाग ने शुरू की कार्रवाई

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कृष्ण पाल का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें