फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मासूम बच्चे को छोड़ मां ने गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी टीम, नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 17 Apr 2023 02:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। बताया गया कि महिला का पति के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में गंगनहर में कूदने का मामला सामने आया है। पति के साथ हुए विवाद के बाद पत्नी गंगनहर में कूद गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बुच्चा बस्ती निवासी रश्मि (25) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी अतुल कुमार से हुई थी। जिसके एक करीब पांच माह का बच्चा है। बच्चे की तबीयत खराब होने पर दोनों बच्चे को लेकर पुरकाजी एक डॉक्टर के पास आए थे। जहां पर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद पति उत्तराखंड में अपनी ड्यूटी पर चला गया।

वहीं, पत्नी ई-रिक्शा में बैठकर धमात गंग नहर पर पहुंची और अपने बच्चे को वहां मौजूद एक महिला को देकर गंगनहर में छलांग लगा दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंगनहर के बाहर पड़े महिला के सामान से मिले फोन नंबर पर उसके पति व परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया। महिला की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP : टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मां बोली- चेयरमैनी-मेंबरी नहीं चाहिए मेरा लाल लौटा दो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें