फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, दोनों ने कर ली आत्महत्या; बिलखते रह गए तीन मासूम बच्चे

Mon, 06 Jul 2026 11:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

रामराज थाना क्षेत्र के स्याली गांव में विक्रांत की अपनी पत्नी ब्रिजेश से मामूली कहासुनी हो गई। ब्रिजेश इतनी व्यथित हो गई कि उसने आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत से दुखी विक्रांत ने भी जहर खा लिया। दंपती के तीन छोटे बच्चों का रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Suicide (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामराज थाना क्षेत्र के स्याली गांव में दंपती के बीच हुई कहासुनी कुछ ही देर में मौत के मातम में बदल गई। नाराज पत्नी ब्रिजेश (28) ने कमरे में फंदा लगा लिया। पत्नी को फंदे पर लटका देखकर पति विक्रांत (30) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की जान चली गई। करीब एक घंटे बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो वारदात की जानकारी मिली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रामराज थाना क्षेत्र के खादर क्षेत्र के गांव स्याली निवासी किसान विक्रांत की सोमवार सुबह अपनी पत्नी ब्रिजेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ब्रिजेश अपने कमरे में चली गई और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक ब्रिजेश कमरे से बाहर नहीं आई तो विक्रांत ने अंदर जाकर देखा। 
ब्रिजेश का शव फंदे पर लटका हुआ था।

पत्नी की मौत से आहत विक्रांत ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद बच्चों के रोने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्हें घटना का पता चला। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों शवों का गांव में ही गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि गांव वालों ने कुछ भी नहीं बताया लेकिन पता चला कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दंपती के परिवार में तीन बच्चे छह साल का सनम, दो साल की तृषा व आठ माह का बेटा सत्यम बताए गए हैं।

ये बोलीं सीओ
इस बारे में किसी ने शिकायत नहीं की है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
- ऋषिका सिंह, सीओ जानसठ

ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण का खुलासा, माथे पर हाथ रखकर कहता था पास्टर मोनिश 'आज से तुम ईसाई'; 12 गिरफ्तार


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें