फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: प्रेमी के साथ मिलकर कर डाली शौहर की हत्या, शौचालय के गड्ढे में शव दबाया

Thu, 15 Jun 2023 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर डाली। हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर शौहर की हत्या कर दी। शव शौचालय के लिए बनाए गए गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही गड्ढा खुदवाया जाएगा और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मांडला गांव निवासी सागर छह जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में सूचना दी। बुधवार रात रिश्तेदारों और परिजनों ने सागर की पत्नी आशिया और सौतेले भाई सुहैल पर अंदेशा जताते हुए सख्ती से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: B.Ed Entrance Exam:  कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने हत्या की बाद स्वीकार की। परिजनों ने पुलिस बुलाकर दोनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आशिया और सुहैल के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका सागर विरोध करता था। इसके बाद दोनों ने मिलकर सागर की हत्या कर डाली।
विज्ञापन

 
दोनों ने हत्या कर निर्माणाधीन मकान में बनाए गए शौचालय के गड्ढे में शव दबा दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। शव निकाले जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें