फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शाम को पत्नी को जलाया, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव, हैरान कर देगी ये घटना...

Thu, 21 Nov 2024 09:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

प्रियंका 80 फीसदी जल चुकी है और उसकी हालत अस्पताल में बेहद गंभीर है। मां ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी पति संजय का शव रेशू विहार के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। गंभीर रूप से झुलसी उसकी पत्नी का मेरठ में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

 

शामली के मोहल्ला धीमानपुरा निवासी प्रियंका की शादी सात साल पहले खालापार के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी संजय सिंघल के साथ हुई थी। आरोप है कि संजय शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को संजय ने प्रियंका को जलाकर मारने के इरादे से आग लगा दी थी। वह 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया था। पीड़िता की मां गीता ने थाने में दामाद व उसकी मां सुदेश देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। 
 
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार सुबह संजय का शव रेशू विहार के पास रेलवे ट्रेक के निकट पड़ा मिला। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकाल कर मृतक के भाई अजय को सूचना दी थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें