गांव के नौ में से सात बूथों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ है। इनमें चार बूथ ऐसे हैं, जहां मतदान का आंकड़ा 40 प्रतिशत से भी कम रिकॉर्ड किया गया।
पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत कम रिकॉर्ड किया गया। किसान इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नंबर और नंबर दो को मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां पर सुबह से ही मतदान को लेकर हंगामा शुरू हो गया था। जिसके बाद लोगों ने जाम लगाया, पुलिस पर पथराव और इसके बार एक वीडियो एसओ का वायरल हुआ था।
कई केंद्रों पर नहीं पहुंचे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
कहां कितना हुआ मतदान
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर एक - 33.70 प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर दो - 43.49 प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर चार - 44.16 प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर पांच - 37.41 प्रतिशत
किसान इंटर कॉलेज ककरौली कक्ष नंबर सात - 39.39 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर दो कक्ष एक - 55.64 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कक्ष एक - 41.86 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कक्ष दो - 50.79 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कक्ष चार - 37.82
महिलाओं पर रिवाॅल्वर तानी
- फोटो : अमर उजाला
चार महिला समेत 28 किए गए थे नामजद
ककरौली के बवाल में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सपा और एआईएमआईएम के 28 नामजद और 120 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित 15 धाराएं लगाई गई है।
जटवाड़ा चौकी प्रभारी के प्रसाद की ओर से ककरौली थाने में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता वोट डालने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे।
चार पुलिसकर्मी हुए घायल
पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ के हमले में एसओ राजीव शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर, ट्रैफिक जाम होने से बस और अन्य वाहनों में सवार महिलाएं और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस ने सपा कर्यकर्ता शेर अली, शाह आलम, दानिश, मट्टू, गुड्डू, जब्बार, शाहनवाज, सावेज, सुल्ताना, अव्वलीन, तोहिदा, तंजीला, सद्दाम, शादाब, औरंगजेब और और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता अजीम, दीनू, गुलेशर, शाह नजर, जावेद, परवेज, कय्यूम, इनाम, सलमान, सद्दाम, अनीस, मौसम, नजर को नामजद किया है।