उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जनपद के जानसठ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुड़ियाला में शासन के आदेश पर आज मतदान कराया जा रहा है। पंचायत चुनाव में महिला एससी के लिए आरक्षित चुड़ियाला ग्राम पंचायत में विगत दिनों नामांकन के कुछ दिनों बाद ही प्रत्याशी अरुणा की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
प्रत्याशी की मौत के कारण यहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। शासन ने 9 मई को चुनाव कराने के आदेश दिए थे। शासनादेश के तहत प्रशासन आज यहां पर मतदान करा रहा है। प्रधान पद के लिए यहा पर 8 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
चुड़ियाला नरसिंहपुर नया गांव के 5750 वोटर नई प्रधान का चुनाव करेंगे। मतदान के लिए 10 बूथ बनाए गए। 11 मई को मतगणना कराई जाएगी। दोपहर 12:00 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान हो गया था।