फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दिल्ली दून हाईवे पर वाहन ने मारी टक्कर, देवरानी-जेठानी की मौत, युवती बुरी तरह घायल

Mon, 15 Dec 2025 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव तिगरी निवासी राजवीरी, बबली और सोनिया खतौली दवा लेने गई थीं। लौटते समय हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राजवीरी और बबली की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि सोनिया को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली दून हाईवे पर भोपा पुल के पास सड़क पार कर रही जेठानी-देवरानी व एक युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नई मंडी के गांव तिगरी निवासी राजवीरी (47) व बबली (40) की मौत हो गई। उनकी रिश्तेदार युवती सोनिया घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

 

नई मंडी के गांव तिगरी निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी राजवीरी व प्रवीण की पत्नी बबली अपने रिश्तेदार मेघाखेड़ी निवासी युवती सोनिया के साथ रविवार को खतौली में दवाई लेने के लिए गई थी। उनके साथ में कोई पुरुष नहीं था। ये तीनों रविवार रात दवाई लेकर लौट रही थी। तीनों किसी वाहन से खतौली से मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर भोपा बाईपास पर रात में उतरीं और पैदल सड़क पार करने लगी। 
 

इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर भाग गया। काफी देर बाद किसी राहगीर ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों महिलाओं की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने घायल युवती से जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। फिर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। देर रात परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों शवों का सोमवार शाम के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से गांव में शोक है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें