100 से अधिक निर्माण और विकास कार्यो पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत पालिका के विस्तारित क्षेत्र में विकास के लिए शासन से 7.53 करोड़ की मांग की गई थी। जिसके सापेक्ष 7.33 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। आवंटित धनराशि से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल आबादी वाले 11 गांव में विभिन्न सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे संबंधित प्रस्ताव बोर्ड बैठक मेंं लाया जा रहा है।
शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की भी योजना है। जिसे ध्यान में रखते हुए सड़कों पर पेचवर्क और उन्हें गड्ढा मुक्त करने के लिए 12.27 लाख रुपये का प्रस्ताव लाया गया है। बोर्ड ने प्रस्ताव पर सहमती दी।
सोडियम लाइटों की जगह लगेंगी एलईडी लाइट
बिजली की बचत करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी हाईमास्ट लाइटों से सोडियम लाइट बदलकर उनके स्थान पर एलईडी लगवाने की योजना पर मुहर लग गई। इसके लिए 120 हाईमास्क सोडियम फ्लड लाइटों को 170-200 वॉट की एलईडी लाइटों से बदला जाएगा।