फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: संजीव बालियान के आवास पर हंगामा, मुर्दाबाद के नारे लगे; हड्डी रोग विशेषज्ञ ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 27 Jul 2026 01:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जिले के डॉक्टर ललित बाना ने संजीव बालियान के घर के बाहर मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही बालियान पर जमीन कब्जा कर मकान बनाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान के आवास पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ललित बाना और उनके परिजनों व समर्थकों ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास के बाहर सोमवार को हंगामा कर दिया। बालियान पर तालाब की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने, उनके सुरक्षा गार्ड द्वारा मारपीट और कार क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन


घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की ए टू जेड कॉलोनी की बताई जा रही है। इसी कॉलोनी में डॉ. संजीव बालियान का भी आवास है। पास ही रहने वाले डॉक्टर ललित बाना के अनुसार, रविवार देर रात उनके भाई अमित बाना अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल पर बात करने के लिए कार रोकी। आरोप है कि इसी समय पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास से निकले सुरक्षा गार्ड ने अमित बाना पर डंडे से हमला कर दिया और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि एक साल पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके विरोध में डॉक्टर ललित बाना ने कॉलोनी के अन्य निवासियों के साथ मिलकर पूर्व मंत्री संजीव बालियान के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर पहुंची नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

संजीव बालियान के भाई का बयान आया सामने
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके मकान का नक्शा प्राधिकरण से पास है। एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया गया, चाहे इसकी जांच करा ली जाए। 

ये भी देखें...
Baghpat: संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दो गिरफ्तार
 
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने आतिशबाजी से रोका : बालियान
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि जंतर-मंतर प्रकरण के बाद दो दिन से उनके घर के बाहर आतिशबाजी की जा रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने सिर्फ समझाने की कोशिश की। वह खुद भी मौके पर गए थे लेकिन कुछ लोगों ने तूल देने की कोशिश की, जिसके बाद वह वापस लौट गए। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें