फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गोली की रफ्तार से आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, मां और बेटा समेत तीन की मौत

Tue, 11 Nov 2025 11:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Three killed in accident: मुजफ्फरनगर शाहपुर मार्ग पर गांव तावली के पास हादसा हुआ। रुकसाना व उसका बेटा परवेज और दूसरी बाइक पर सवार देवा की मौत हो गई। दो युवक घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
एक मृतक परवेज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र में गांव तावली के पास मंगलवार देर शाम दो बाइक आपस में टकरा गईं। बाइक पर सवार महिला सांझक निवासी रुकसाना (45) व उसके बेटे परवेज (42) तथा दूसरी बाइक पर सवार भौरा कलां के गांव सदरुदीन नगर निवासी देवा (21) की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। महिला अपने मायके बागपत के गांव असारा में मौत होने पर गमी में शामिल होकर बेटे के साथ लौट रही थी।
विज्ञापन

 

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सांझक निवासी रुकसाना का मायका बागपत के गांव असारा में है। वहां पर महिला के एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। वह अपने बेटे परवेज के साथ वहां से देर शाम लौट रही थी। उनकी बाइक मुजफ्फरनगर शाहपुर मार्ग पर गांव तावली के पास सामने से आ रही बाइक के साथ टकरा गई। 
 

दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। दोनों बाइकों के टकराने पर मां बेटा व तीनों युवक घायल हो गए। हादसे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शाहपुर थाने की हरसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
 
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने मां बेटे व दूसरी बाइक पर सवार भौरा कलां के गांव सदरूदीन नगर निवासी देवा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य युवक उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में चले गए। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें