फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जलस्तर बढ़ने पर गंगा बैराज से आवागमन बंद, बिजनौर का सफर 142 किमी और किराया 217 रुपये बढ़ा

Fri, 08 Aug 2025 09:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर व बिजनौर की सीमा पर बने गंगा बैराज में जलस्तर खतरे के निशान पर आ गया है। बसों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर से बिजनौर जाने वाली बसें मेरठ व गजरौला होकर पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन
मीरापुर में गंगा बैराज के निकट पुलिस की ओर से की गई बेरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बैराज पर जलस्तर बढ़ने के बाद वाया मीरापुर होकर बिजनौर व मुरादाबाद व अन्य स्थानों को जाने वाली बसों का आवागमन बंद हुआ है। इस मार्ग पर चलने वाली निगम की रोडवेज बस वाया मेरठ व गजरौला होकर बिजनौर आदि स्थानों पर जा रही हैं। बिजनौर जाने के लिए 60 किलोमीटर वाला सफर 202 किमी व 84 रुपये के स्थान पर किराया 301 रुपये हो गया है ।
विज्ञापन

 

गंगा बैराज से वापस लौटते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में बारिश होने व गंगा में ज्यादा पानी छोड़े जाने से मुजफ्फरनगर व बिजनौर जनपद की सीमा पर बने गंगा बैराज में पानी का जलस्तर खतरे के निशान पर बह रहा है। जिस कारण मुजफ्फरनगर से होकर बिजनौर, मुरादाबाद आदि स्थानों पर जाने वाली निगम की बसों का आवागमन इस मार्ग पर बंद कर दिया गया है। 
 

इन बसों को वाया मेरठ व गजरौला होकर बिजनौर आदि स्थानों पर भेजा जा रहा है। वाया मीरापुर होकर बिजनौर जाने के लिए 60 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। 84 रुपये किराया लगता था। अब 202 किलोमीटर सफर करने के साथ ही किराया भी 142 रुपये ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। वाया मीरापुर होकर बिजनौर जाना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
 
विज्ञापन

उधर बताया गया कि बिजनौर जाने वाली अनुबंधित बसें मुजफ्फरनगर से मीरापुर बाइपास तक ही जा रही है। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा का कहना है कि बिजनौर जाने वाले यात्रियों की संख्या शून्य के बराबर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें