फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बीएसएफ के शहीद जवान की बेटी के साथ ठगों ने किया ऐसा काम, सब बोले- लानत है इन पर

Wed, 08 Oct 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बदमाशों ने पेंशनर्स गैलेंट्री ग्रांट दिलाने के नाम पर झांसा दिया और शहीद तेजपाल सिंह मलिक की बेटी विदुषी मलिक से 3.62 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद जवान की बेटी से पिता की पेंशनर्स गैलेंट्री ग्रांट दिलाने का झांसा देकर 3.62 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर ठगों ने पांच खातों में रुपये जमा कराए। लगातार रुपये मांगे जाने पर पीड़िता को ठगी का पता चला और मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

 

खालापार थाने के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी विदुषी मलिक के पिता तेजपाल सिंह मलिक सीमा सुरक्षा बल में जवान थे। वह 26 सितंबर वर्ष 1999 को शहीद हो गए थे। पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को बीएसएफ से बताया। 
 

कहा कि तेजपाल सिंह मलिक की पेंशनर्स गैलेंट्री ग्रांट में कुछ इश्यू हुआ है, जिसके 3.70 लाख रुपये हैं। यह मामला निरस्तीकरण कोष में पड़ा है। शहीद की वीरांगना को वर्ष 2023 से 2026 तक लगभग 3 लाख 70 हजार रुपये हर साल मिलेंगे।
 

उसने बीएसएफ के अधिकारी का सहायक बताते हुए अपने साथी विवेक राजपूत का नंबर दिया। बताए गए नंबर पर बात की तो ग्रांट देने की एवज में 24 हजार 600 रुपये वसूले गए। बाद में फंड स्वीकृत करने के लिए 74,600 व 97 हजार रुपये भी लिए गए। बाद में मिलने वाली कुल रकम पांच लाख से ज्यादा होना बताकर 1 लाख 66 हजार रुपये इनकम टैक्स के नाम पर लिए। 
 
विज्ञापन

यह रुपये पांच खातों में जमा कराए गए। 3 लाख 62 हजार रुपये लेने के बाद दो लाख 55 हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की मांग की गई। शक होने पर पीड़िता ने पैसे देने से मना कर दिया और अधिकारियों से ठगी की शिकायत की। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें