फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: किसान हत्या में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, सगे भांजे ने चार लाख में दी थी मामा की सुपारी

Sun, 01 Aug 2021 05:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

आरोपी अंकित ने बताया जब नाथीराम सुबह शौच के लिए गए थे, तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को अभियुक्तों से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हत्या और आर्म्स एक्ट में जेल भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में थाना क्षेत्र के गांव गुमटी में 15 दिन पहले 52 बीघा जमीन हड़पने के लिए की किसान की हत्या में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन


सीओ सदर अजेंद्र यादव ने बताया थाना चिलकाना के गांव गुमटी में 19 जुलाई की सुबह किसान नाथीराम की गोली मारकर हत्या की। इस मामले में पुलिस ने 24 जुलाई को मृतक नाथीराम के भांजे सुशील को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सुशील ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मामा की 52 बीघा जमीन प्राप्त करने के लिए हत्या कराई।

एसओ राजेश भारती की टीम ने शनिवार की रात सरसावा रोड गांव तेलीपुरा में पेट्रोल पंप के पास तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा। पकडे़ गए अंकित निवासी मनकपुर थाना देवबंद, अर्जुन निवासी अय्यापुर थाना खानपुर हरिद्वार तथा सौरभ उर्फ पहाड़ी निवासी कलसिया हाल निवासी लक्सर हरिद्वार हैं। 
विज्ञापन


अंकित ने पुलिस को बताया सुशील उसका जानकार है। सुशील ने कहा नाथीराम उसके रिश्तेदार हैं। नाथीराम की 52 बीघा जमीन प्राप्त करने के लिए उसकी हत्या करनी है। हत्या के लिए चार लाख रुपये सौदा हुआ। इनमें से डेढ़ लाख रुपये अग्रिम मिले थे, जबकि ढाई लाख रुपये बकाया रह गए थे।

अंकित ने बताया जब नाथीराम सुबह शौच के लिए गए थे, तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को अभियुक्तों से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हत्या और आर्म्स एक्ट में जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें