फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में जिले के तीन छात्र जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में जिले के तीन छात्र जीते
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन दो से आठ अगस्त के बीच किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के भी तीन छात्र विजेता रहे, जिन्होंने पूरे सौ अंक हासिल किए।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में देशभर के 1669 प्रतिभागियों ने भाग किया। यह प्रश्नोत्तरी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित थी। इस प्रश्नोत्तरी में 36 प्रतिशत पुरुष प्रतिभागी थे तथा 64 प्रतिशत महिला प्रतिभागी थी। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने प्रश्नोत्तरी के सफल आयोजन के लिए जेकेपी पीजी कॉलेज के प्रयास को सराहा। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने बताया की कोविड-19 के समय में इस तरह की प्रश्नोत्तरी का आयोजन करने से छात्र-छात्राओं में जागरूकता का संचार होता है। राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी की आयोजन सचिव डॉ वंदना वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रश्नोत्तरी में 100 अंक लाने वाले प्रतिभागियों में से कुछ प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार भी दिया गया। विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अनन्या तोमर, प्रबुद्घ कुमार और सारांश गुप्ता मुजफ्फरनगर के हैं। इनके अलावा सुधा रानी वाराणसी, प्रियंका गुप्ता खैरागढ़, नीलम मौर्य, रामनगर, मोहम्मद असद मेरठ, अरुणिमा गोयल मेरठ, मुक्ता शर्मा, सहारनपुर, अथर्व कुमार जयपुर हें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें