फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं के 3.70 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
चरथावल ब्लॉक पर क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करती प्रमुख खुर्शीद फात्मा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विकास योजनाओं के 3.70 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन

चरथावल। क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न गांवों को चयनित सदस्यों की मांग पर 3.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई।
सोमवार को ब्लॉक प्रमुख खुर्शीद फात्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चतुर्थ राज्य वित्त बजट से कराए जाने वाले विकास कार्यों बीडीसी की बैठक आयोजित की गई। विभिन्न गांवों के बीडीसी प्रतिनिधियों ने सड़क और टूटी नालियों को मुद्दा उठाया। अधिकांश गांवों में पानी निकासी की समस्या सामने आई। हालांकि काफी कम बीडीसी बैठक में पहुंच पाए। नाली खड़जा, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग निर्माण कराने के लिए आए प्रस्तावों को अध्यक्षा की सहमति से मंजूर कर दिया गया। बताया गया कि क्षेत्र पंचायत निधि में करीब डेढ़ करोड़ रुपये अवशेष है, बाकी बजट के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। बीडीओ तुलसी राम प्रजापति ने संचालन किया। खंड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, एडीओ आईएसबी राजेंद्र कुमार, सीडीपीओ राजेश कुमार, बीडीसी प्रवेश बिरालसी, इंद्रवती दूधली, मुनेश सलेमपुर, दिनेश कुमार दहचंद, मित्रसैन मुथरा, सुधा अकबरगढ़, सोमपाल भमेला, कृष्ण पाल मुथरा, बबीता न्यामू, श्याम सिंह गुनियाजुड्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें