फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा, लाखों का माल बरामद

Fri, 30 Oct 2026 05:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने ट्यूबवेल और बिजली ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाशों ने शामली और मुजफ्फरनगर में चोरी की आठ घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण और ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बुढ़ाना पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। ऑपरेशन किसान प्रहरी के तहत मंदवाड़ा मार्ग पर मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में हुई चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शुक्रवार को बुढ़ाना पुलिस और एसओजी देहात की टीम क्राउन कट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंदवाड़ा मार्ग पर विद्युत ट्रांसफार्मरों और ट्यूबवेल से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। 
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्धों ने ईख में घुसकर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि कांबिंग के दौरान दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम उर्फ चौना निवासी निराना थाना सिखेड़ा, लवकुश निवासी निराना थाना सिखेड़ा और सरताज निवासी मंसूरपुर के रूप में हुई है। घायल सलीम उर्फ चौना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, सलीम हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में 43 मुकदमे दर्ज हैं।
 

ट्रांसफार्मर की कॉइल और चोरी के उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, ट्यूबवेल से काटे गए तार, जले हुए कॉपर के तार, दो स्टार्टर, दो क्षतिग्रस्त कंट्रोलर, ट्रांसफार्मर की एक कॉइल, क्षतिग्रस्त कटआउट, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा 49 पव्वे शराब और पांच हजार रुपये नकद भी मिले हैं। बरामद शराब में 45 पव्वे देशी और चार पव्वे अंग्रेजी शराब के हैं।
विज्ञापन

कबाड़ी को बेचते थे चोरी का सामान
एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि बदमाशों का संगठित गिरोह है। जो ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण और ट्रांसफार्मरों से कॉपर व अन्य सामान चोरी करता था। चोरी का सामान बेचकर वे अवैध कमाई करते थे। बताया कि सरताज कबाड़ी का काम करता है और अन्य आरोपी चोरी किए गए विद्युत उपकरण उसे बेचते थे। 
आरोपियों ने रतनपुरी क्षेत्र में एक ठेके से शराब चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। शामली और मुजफ्फरनगर में चोरी की चार-चार घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया। प्रेसवार्ता में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी सुभाष अत्री शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें