फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: डकैती के लिए रेकी करने आया था बड़े गैंग का ये बदमाश, मुठभेड़ में गोली लगने पर किया गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 09:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

विनोद गड़रिया गिरोह का सदस्य 25 हजार का इनामी बदमाश रवि रेकी करने आया था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो फायरिंग कर दी और बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे गोली मारकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना पुलिस व एसओजी ने विनोद गड़रिया गिरोह के सक्रिय सदस्य 25 हजार के इनामी पानीपत के जगदीश नगर निवासी रवि को मुठभेड़ में घायल हालत में गिरफ्तार किया। वह ककरौली में एक व शाहपुर में दो डकैती की घटनाओं में वांछित था। 
विज्ञापन

 

एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शाहपुर के गांव निर्माणा मार्ग पर एक बाइक को रोकने का इशारा किया तो चालक बाइक लेकर बाग में घुस गया। बाइक छोड़कर फायर करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार करने पर उसने अपना नाम रवि बताया।
 

एसपी देहात ने बताया कि रवि बुलंदशहर में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश विनोद गड़रिया गिरोह का सदस्य है। उसका एक साथी पिछले साल बुढ़ाना में जानसठ क्षेत्र निवासी अजयवीर मुठभेड़ में मारा गया था। उसके साथियों ने पिछले साल ककरौली, मंसूरपुर व शाहपुर में डकैती की कई घटनाएं की थीं।
 
विज्ञापन

रवि के एक दर्जन से अधिक साथी पुलिस पकड़ कर जेल भेज चुकी है। वह ककरौली व शाहपुर में डकैती की तीन घटनाओं में वांछित चल रहा था। अब शाहपुर क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने आया था। आरोपी से चोरी की संदिग्ध बाइक व एक तमंचा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। प्रेसवार्ता में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह व एसओ शाहपुर मोहित कुमार मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें