फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में बढ़ा विवाद, थाने पहुंचा रेस्टोरेंट के निर्माण का मामला

Mon, 19 Sep 2022 09:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

संपत्ति के बंटवारे को लेकर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में तनाव बढ़ता जा रहा है। अब मामला थाने भी पहुंच गया है।
विज्ञापन
थाने पहुंचा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकि के परिवार का विवाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में तनाव बढ़ गया है। मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना में खोले गए माटी फूड्स रेस्टोरेंट पर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार की रार सामने आई है और संपत्ति विवाद थाने तक पहुंच गया। अभिनेता के भाई अलमसुद्दीन का आरोप है कि अभी संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ है। रेस्टोरेंट गलत तरीके से खोला गया है। 

विज्ञापन


विवाद के बीच सोमवार शाम फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर दिया। नवाजुद्दीन के भाई मिनाजुद्दीन ने पिता नवाबुद्दीन के नाम से बनाई गई नवाब मार्केट में यह रेस्टोरेंट बनाया है। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन


अभिनेता के देहरादून में रहने वाले भाई अलमसुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मार्केट में नीचे के तल पर दुकानें बनी हैं, ऊपर के खाली तल पर बिना बंटवारे के रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने जान माल को खतरा बताते हुए थाने में भी शिकायत की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कोई विवाद होने से इनकार किया है। सीओ विनय गौतम का कहना है कि अभिनेता के भाई आए थे, पारिवारिक विवाद का मामला है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें