फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी लापता, परिजनों की हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी लापता, परिजनों को हत्या की आशंका
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कपड़ा कारोबारी छह दिन से लापता है। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कारोबारी के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मेरठ के हापुड़ अडडा के पास मोहल्ला इमलियान निवासी अलमास पुत्र इरफान दो माह पूर्व अपने घर से अपनी पत्नी एवं बच्चों को लेकर खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर में किराए के मकान में आकर रहने लगा था। अलमास कपड़े का कारोबार करता है। तीन फरवरी से वह अचानक लापता हो गया। परिजन ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। शनिवार को मेरठ से खतौली पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। परिजनों ने अलमास की हत्या करने की आशंका भी जताई है। पुलिस अलमास की पत्नी से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें