फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बीयर की हर केन पर दस रुपये अधिक वसूली, नप गए आबकारी निरीक्षक, ठेके वालों में मचा हड़कंप

Mon, 07 Oct 2024 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से किसी ने मॉडल शॉप पर ओवररेट वसूलने की शिकायत की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने उक्त मॉडल शॉप पर जाकर पांच बीयर खरीदी थी। उनसे 50 रुपये ज्यादा वसूले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपा रोड स्थित मॉडल शॉप पर बीयर पर ओवररेट वसूलने के मामले में आबकारी आयुक्त ने कार्रवाई की है। नगर के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से किसी ने मॉडल शॉप पर ओवररेट वसूलने की शिकायत की थी। तब 30 सितंबर की रात सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व सीओ नई मंडी रुपाली राय ने जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने पांच बीयर खरीदी थी। उनसे 50 रुपये ज्यादा वसूले गए थे।
 

इसके बाद अधिकारियों ने आबकारी विभाग के नगर निरीक्षक अनिल कुमार को बुलाया था। उन्होंने एक अक्तूबर को सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी ने मॉडल शॉप का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।
 
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पूरे मामले की रिपोर्ट आबकारी विभाग के आयुक्त को भेजी थी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश  बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी आयुक्त ने विभाग के नगर निरीक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें