फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के सिर में गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड, पुलिस ने दी दबिश, भाग नहीं सके तो उठाया खौफनाक कदम

Thu, 25 Sep 2025 12:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: युवक हरिद्वार का रहने वाला था, जबकि युवती छपार की निवासी थी। करीब 15 दिन पहले दोनों अपने घरों से लापता हो गए थे। पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
क्राइम। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shot Himself After Killing His Girlfriend: नाबालिग प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने खुद भी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और खून सनी लाशें देखकर सन्न रह गए। 
विज्ञापन

 

प्रिंस (25) निवासी गांव फकरेड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार का मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रिंस की तेजलहेड़ा में ननिहाल है। वह यहां रहने आता था, तभी दोनों के बीच संबंध हो गए थे। करीब 15 दिन पहले किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों को बाद में उसके प्रेम प्रसंग का पता चला। 
 

युवक और किशोरी अलग-अलग स्थानों पर रहते रहे। 20 सितंबर से बुलंदशहर के डिबाई में मोहल्ला सराय किशन चंद में किराए के मकान में रहने लगे थे। बुधवार देर रात करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर पुलिस, किशोरी की तलाश में युवक के फूफा और ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के साथ डिबाई पहुंची। पुलिस ने मकान की छत पर स्थित किराए के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 
 

इसी दौरान प्रेमी-प्रेमिका पुलिस को देख कर छतों के रास्ते भागने की कोशिश करने लगे। जब वह तीन घर दूर छत से पड़ोसी लायक सिंह (पूर्व एडीओ ब्लॉक) के मकान की छत पर पहुंचे, जो करीब तीस मीटर दूर है, तो उससे आगे जाने का रास्ता नहीं दिखा। 
भागने का रास्ता न मिलने और पुलिस से घिर जाने पर प्रिंस ने तमंचे से पहले नाबालिग प्रेमिका के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली दाग ली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे हथियार न चलाएं, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। 
 
विज्ञापन

मोहल्ले में गोली की आवाज सुनकर जाग हो गई। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। सूचना पर बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही युवक व किशोरी के परिजनों को सूचित किया। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी देखें...
UP NEWS: युवती को ले गया युवक, पिता ने उसके भाई को बुलाकर मार डाला, चाकू से गोदकर बीच सड़क पर फेंका    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें