फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: साथ निभाने की जिद में टूट गई सांसों की डोर, दोनों के मिलने पर लगाया था प्रतिबंध

Wed, 08 May 2024 01:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन, दोनों ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। चंद घंटों में ही दोनों की सांसों की डूर टूट गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भौराकलां में निशा और मोनू के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े थे और घर से फरार हो गए। दोनों ने एक साथ ही जहर का सेवन कर लिया और उनके सांसाें की डोर टूट गई।

मंगलवार सुबह मोनू कश्यप घर से निकल गया। प्रेमी युगल के आपसी वादे के अनुसार युवती उसे रास्ते में मिली। प्रेमी युगल ने फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौदा महाजन के जंगल में पहुंच कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से दोनों की हालत बिगड़ गई। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक व युवती की गंभीर हालत को देखते हुए फुगाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए शामली में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

फास्ट फूड की ठेली लगता था मोनू
मोनू अपने गांव में फास्ट फूड बेचकर मां और भाइयों की मदद कर रहा था। पिता की मृत्यु काफी समय पूर्व हो चुकी थी। परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आई तो युवक ने पढ़ाई छोड़कर बड़े भाइयों के साथ मिलकर फास्ट फूड तैयार करने का काम सीखा और कुशल कारीगर बन गया था। शादी विवाह के सीजन में शादी समारोह में फास्ट फूड तैयार करता तथा ऑफ सीजन में गांव में ही फास्ट फूड बेचकर परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था।

छह भाई-बहन में पांचवे नंबर का था मोनू
मृतक मोनू के बड़े भाई सचिन ने बताया कि वे छह भाई बहन हैं। परिवार मेहनत मजदूरी करता है। सबसे बड़ा भाई विपिन, दूसरे नंबर पर बहन सोनिया, तीसरे नंबर पर सचिन, चौथे नंबर पर बहन मोनिया और पांचवें नंबर पर मोनू और सबसे छोटा सोनू है। मोनू हलवाई का काम करता था। सुबह करीब आठ बजे मोनू को घर पर छोड़कर सभी परिजन खेत पर काम करने चले गए थे। इसके बाद परिजनों को किसी व्यक्ति ने मोनू के जहर खाने की जानकारी दी थी।

परिजनों का कहना है कि मोनू का युवती से कब और कैसे संपर्क हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शहर कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि युवक व युवती की मौत शामली में हुई है इसलिए शामली पुलिस की तरफ से ही पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शामली में ही होगा।

यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया

विज्ञापन

परिजनों ने मिलने से रोका तो मौत को चुना
प्रेमी युगल अलग-अलग जाति और गांव से थे। बताया गया है कि परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों को मिलने से मना किया लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए थे। परिजनों की ओर से सहमति नहीं मिलने पर उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें: गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें