फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक देशवाल की शहादत : तीन साल की बेटी सान्वी ने किया सैल्यूट, पांच साल के बेटे रुद्र ने दी मुखाग्नि

Mon, 04 Nov 2024 09:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

श्रीनगर में शहीद हुए जवान विवेक देशवाल का शव सोमवार दोपहर पहुंचा तो महिलाओं की चीत्कार से गांव गूंज उठा। पैतृक खेत में ले जाकर सेना के जवानों ने सलामी दी और फिर अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
गांव से निकलती शहीद विवेक देशवाल की शवयात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजुड्डी में सेना के नायक विवेक देशवाल को सैनिक सम्मान के अंतिम विदाई दी गई। यात्रा में शामिल लोगों ने फूल बरसाए। पांच साल के बेटे रुद्र ने पिता को सैल्यूट कर मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन

 

स्कूली बच्चों ने दी शहीद को सलामी। - फोटो : अमर उजाला
रुद्र और सान्वी को देख भर आई आंखें, गम में डूबा शाहजुड्डी
सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेना का वाहन पार्थिव शरीर लेकर पहुंचा। बुढ़ाना पहुंचते ही अपने-अपने गांव के बाहर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा की। अंतिम संस्कार के लिए नायक विवेक देशवाल का पार्थिक शरीर पैतृक खेत में ले जाया गया। पांच साल के बेटे रुद्र और तीन साल की बेटी सान्वी ने परिजनों की गोद से पिता को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। भावुक पलों में लोगों की आंखें छलक उठीं। महिलाओं की चीत्कार से गम का माहौल रहा। 

इस तरह चला गया विवेक देशवाल
किसान संतरपाल देशवाल के पुत्र विवेक देशवाल 28 एडी बटालियन में नायक थे। ओपनिंग पार्टी की गश्त के दौरान अचानक लगी गोली से वह बलिदान हो गए। सेना ने मामले की जांच शुरू करा दी है। सोमवार को गांव में अंतिम विदाई दी गई। सेना के कैप्टन आशुतोष सिंह, 28 एडी बटालियन के नायब सूबेदार राकेश कुमार , हवलदार अरविंद कुमार अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
शाहजुड्डी में नायक की अंतिम विदाई के दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा विवेक तेरा नाम रहेगा, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
 

बलिदानी के नाम पर रखा जाए स्कूल का नाम : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि नायक विवेक देशवाल के नाम पर किसी सड़क या स्कूल का नाम रखा जाना चाहिए। जिले के सांसद और मंत्रियों को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

सरकार रोके आतंकवादी घटनाएं : संतरपाल
विवेक देशवाल के पिता संतरपाल देशवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं बढ़ी हैं। सेना, अर्द्धसैनिक बलों व स्थानीय पुलिस के जवानों के साथ-साथ वहां की आम जनता भी हताहत हो रही है। सरकार ठोस कदम उठाकर आतंकवादी घटनाओं को रोके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें