फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...

Mon, 28 Aug 2023 05:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में अब एक और वीडियो वायरल हो गया है। पीड़ित छात्र के दादा ने रोते हुए दावा किया कि अगर सही कार्रवाई नहीं होगी तो खाना नहीं खाऊंगा।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र के दादा रोते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक स्कूल में महिला टीचर द्वारा मासूम छात्र को पिटवाने के मामले में एक और वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पीड़ित छात्र के दादा हाकम अली रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह बच्चे की पिटाई से आहत है।

विज्ञापन


खुब्बापुर के पीड़ित छात्र के दादा का कहना है कि इस मामले में सही कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि उन्हें पिटाई का दुख है। उन्होंने दावा किया कि अगर इस मामले में सही कार्रवाई नहीं हुई तो खाना नहीं खाऊंगा।

यह भी पढ़ें: Murder: गुमशुदगी की तहरीर दी तो खुला हत्या का राज, इकलौते बेटे का शव देखकर बदहवास हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

पीड़ित छात्र के पिता ने किया कानूनी कार्रवाई करने का दावा

छात्र के पिता इरशाद त्यागी ने कहा कि सभी ने कानूनी लड़ाई में उनका साथ देने का वादा किया है। इसके बाद सांप्रदायिक सौहार्द के लिए फैसला किया गया है। उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। गांव का माहौल शांतिपूर्ण रहना चाहिए। उन्होंने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उस पर पुलिस-प्रशासन अपना काम करे। 
 
वीडियो बनाने वाले पीड़ित के चचेरे भाई नदीम का कहना है कि वह तहरीर दे चुके हैं। पुलिस-प्रशासन कानून के हिसाब से अपना काम करे। सौहार्द के लिए सामाजिक फैसला स्वीकार किया गया है, लेकिन कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन

ये था मामला
बृहस्पतिवार को स्कूल में शिक्षिका द्वारा छात्र को अन्य छात्रों से थप्पड़ लगवाने का मामला सामने आया था। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद इरशाद का बयान आया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। स्कूल ने उनकी फीस लौटा दी है। शनिवार सुबह तहरीर देकर केस दर्ज कराया और दोपहर में फैसला हुआ। रविवार को फिर बयान आया कि कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें