फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, डर के कारण स्कूल जाना छोड़ा

Tue, 11 Mar 2025 11:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान हो चली नाबालिग छात्रा डर के कारण स्कूल नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान हो चली नाबालिग छात्रा डर के कारण स्कूल नहीं जा रही है। आरोपी पड़ोसी युवक ने पुलिस में शिकायत करने पर बुरा अंजाम होने की धमकी दी है। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस का ही युवक आते-जाते रास्ते में छेड़छाड़ करता है। आरोपी युवक को कई बार समझाने-बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


परिजनों से शिकायत करने से युवक नाराज है। अब आरोपी युवक धमकी दे रहा है। उधर, धमकी के कारण उनकी बेटी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें